Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : सगी बहनों ने नदी में कूदकर दे दी जान

Gda : सगी बहनों ने नदी में कूदकर दे दी जान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की निवासी दो सगी बहनों ने सोमवार को बिसुही नदी में कूदकर जान दे दी। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह जानकारी आज यहां एक पुलिस अधिकारी ने दी।
मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के तामापार गांव निवासी सुरेश ने अपनी बड़ी बेटी अनीता की शादी पचपुती जगतापुर (कोल्हार गांव) निवासी अशोक कुमार के साथ किया था। पिछले दिनों अनीता की तबियत खराब होने के कारण उनकी दो छोटी पुत्रियां सुनीता (19) और पुनीता (17) उसके देखभाल के लिए जीजा के घर गई थीं। कुछ दिन तक दोनों जीजा के यहां रहकर कल अपने घर लौटी थीं। सोमवार की सुबह दोनों बहनें घर से निकली और गांव के समीप प्रवाहित हो रही बिसुही नदी में कूद गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत बालिकाओं की पिता की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निहायत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले पिता सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह घर से निकलते वक्त उनकी बेटियों ने कहा था कि हम घर से जा रहे हैं। अब आप लोगों से कभी नहीं मिलूंगी। सुरेश ने कहा कि उन्होंने उस समय बेटियां की बात को बहुत गंभीरता से नहीं लिया और उनके शौच के लिए जाने की बात सोचकर वह दूसरे काम में लग गए। कुछ देर तक उनके घर न लौटने पर जब खोज शुरू की गई, तो ग्रामीणों ने उनके गांव से करीब 500 मीटर दूर बिसुही नदी की तरफ जाने की जानकारी दी। इस पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों के शवों को बरामद कर लिया। उन्होंने अपने दुपट्टे से एक-दूसरे को बांध रखा था। सुरेश ने अपनी बेटियों की मौत के लिए दामाद अशोक कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। सुरेश के अनुसार, लड़कियों ने उन्हें बताया था कि जीजा उनके साथ गंदी हरकत करते हैं और गाली गुप्ता देते हैं। उन्होंने बताया कि सुनीता ने इसी वर्ष इंटर पास किया है, जबकि पुनीता हाईस्कूल में पढ़ रही है।

Gda : सगी बहनों ने नदी में कूदकर दे दी जान

यह भी पढें : पिपलांत्रीःजहां पेड़ों को बांधी जाती है राखी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular