Sunday, January 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : संघ कार्यालय पर रंगोत्सव आयोजित

Gda : संघ कार्यालय पर रंगोत्सव आयोजित

संवाददाता

गोंडा। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय प्रताप भवन में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर परंपरागत तरीके से होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। रंग-गुलाल के बीच सभी ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और पारंपरिक गीतों पर उल्लासपूर्वक आनंद लिया। इस दौरान समाज में समरसता बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कवि अवधेश कुमार सिंह ने अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं से लोगों का मनोरंजन कराया। इस मौके पर प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह जी, विभाग प्रमुख प्रवीण, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, राम प्रकाश गुप्त, श्रीमान सिंह, पंकज अग्रवाल, जिला कार्यवाह अश्विनी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, नगर प्रचारक सागर, नगर कार्यवाह धर्मेंद्र समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Gda : संघ कार्यालय पर रंगोत्सव आयोजित

यह भी पढें : जुमे की नमाज का समय बदला, कब तक चलेगा रंग?

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular