Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda Cap : लापता युवक का शव बरामद

Gda Cap : लापता युवक का शव बरामद

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कचनापुर गांव के पास चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को नदी के किनारे घास काटने गए लोगों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और मृतक की पहचान हरिपुर शाहपुर निवासी रामू कश्यप के रूप में की। रामू कश्यप चार दिन से घर से गायब था और नशे की लत के कारण परिवार के लोग उसकी तलाश नहीं कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले को लेकर विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

सड़क हादसे में मौत

जिले के तरबगंज क्षेत्र में एक दुखद हादसे में कैलाश यादव (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैलाश यादव निवासी जमाल खानी (अहिरन पुरवा) बीते 18 अक्टूबर को तरबगंज बाजार में दही बेचने आए थे। घर वापस लौटते समय उनकी अज्ञात मोटर साइकिल से टक्कर हो गई, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कैलाश यादव का इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां 26 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढें : बिजली विभाग के SDO ने कराई FIR

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular