Gda : मात्र दो हजार के लिए दोस्त ने ले ली जान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक हत्या के मामले का अनावरण करते हुए मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, मात्र दो हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने आज यहां बताया कि बीते सोमवार को जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम सकदरपुर की झाड़ियों में जमुनहा निवासी दिलीप कुमार (25) का शव पाया गया था। मृतक की पत्नी कल्यानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि दिलीप कुमार खोंडारे थाना क्षेत्र के राजमन के साथ दिल्ली में नौकरी करता था। परिणाम स्वरूप उनकी आपस में अच्छी जान-पहचान हो गई। इन दिनों दोनों अपने गांव पर गोंडा में ही थे। दिलीप कुमार ने राजमन से दो हजार रुपए उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद मृतक राजमन का पैसा वापस नहीं कर रहा था। बीते 29 जून की देर शाम राजमन और दिलीप ने जमुनहा के पास स्थित अनाज गोदाम के पीछे जाकर शराब पिया। इसी दौरान पैसे उधारी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नशे की हालत में राजमन ने दिलीप के सिर पर ईंट के टुकड़े से प्रहार कर दिया। परिणाम स्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजमन शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। घटना के एक दिन बाद एक जुलाई को दिलीप का शव बरामद हुआ। विवेचना के दौरान राजमन का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है।

यह भी पढें : किशोरी से दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!