Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : मंदबुद्धि की पिटाई में दो गिरफ्तार

Gda : मंदबुद्धि की पिटाई में दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बच्चा चोर समझकर बेरहमी से एक मंदबुद्धि युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (सदर) सुश्री शिल्पा वर्मा ने आज यहां बताया कि जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोरहंसा निवासी मंदबुद्धि तबारक अली (25) बुधवार की सुबह घर से निकलकर मोतीगंज थाना क्षेत्र के चौरी हर्षोपट्टी पहुंच गया था। वहां के कुछ युवकों ने उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। इस सम्बंधी में पीड़ित के भाई सुभान अली की तहरीर पर मोतीगंज थाने में विपिन, लवकुश, निर्मल व मनोज समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2),115(2), 352 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने आज निर्मल और मनोज नामक दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढें : देश विरोधी नारे लगने पर एफआईआर

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular