Gda : भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
संवाददाता
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के स्वागत में आज तरबगंज विधानसभा में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि अमर किशोर कश्यप के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते गोंडा जिले की प्रत्येक विधानसभा में स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिल सकता है। मैं स्वयं इसका जीता-जागता उदाहरण हूं। पार्टी ने मेरे जैसे पिछड़ी जाति के एक साधारण कार्यकर्ता को पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर यह सिद्ध कर दिया है कि यहां कार्य ही सबसे बड़ी योग्यता है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और उनका परिवार मेरा परिवार है। उनके सुख-दुःख की चिंता करना मेरा पहला कर्तव्य होगा।
यह भी पढें : आज फिर डोली म्यांमार की धरती, हजार मरे
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा अमर किशोर कश्यप को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त करना यह दर्शाता है कि उनकी कार्यशैली एवं निष्ठा पर किसी को संदेह नहीं है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। हम सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमर किशोर कश्यप में बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू, अमरेश पांडे, के. सिंह, कमलेश पांडे, विनोद पांडे, मनोज पांडे, रक्षा राम, भारती रामचंद्र प्रजापति, विजय दुबे, नंद कुमार नंदू, मनीष द्विवेदी, अविनाश जायसवाल, विनय शर्मा, दीपक गुप्ता सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढें : ट्रंप ने मोदी को क्यों कहा ‘चालाक व्यक्ति‘?
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com