Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : बुरी आदतों से बचें छात्र छात्राएं

Gda : बुरी आदतों से बचें छात्र छात्राएं

परीक्षा में ज्यादा तनाव न लें, पढ़ाई के साथ करें खेलकूद- आयुक्त

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने शुक्रवार को गोविंद प्रकाश शुक्ला इंटर कॉलेज गौरा चौकी में आयोजित संस्कारशाला में पहुंचकर विद्यालय के छात्र छात्राओं को बुरी आदतों से दूर रहने व अच्छी आदतों को अपनाने की बात कही। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा आयुक्त को शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्राओं ने भी गीत गाकर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किये सम्बोधन में कहा कि सभी बच्चों को अपने माता-पिता व गुरु के द्वारा सिखाए गए संस्कारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने मन की बात अपने माता-पिता गुरु व सगे संबंधी से अवश्य बताएं। साथ ही वह अच्छे संस्कारों को अपनायें और समाज में फैली बुराइयों से अपने आप को बचाएं। किसी भी प्रकार की बुरी आदतों को ना अपनायें सदैव अच्छी आदतों को अपनाकर लोगों की सहायता करें। माता-पिता द्वारा सिखाए गए रास्ते पर ही चलें। बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं उन्हें बचपन से उनके आसपास रहने वाले जो संस्कार प्राप्त होंगे बच्चे उसे ही अपने अंदर ढालेगा। गुरुओं की जिम्मेदारी है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि सभी बच्चे परीक्षा को लेकर ज्यादा तनाव में ना रहे हैं, अच्छी तैयारी करें। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग अवश्य करें। इस दौरान एसडीएम मनकापुर व नायब तहसीलदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें : बारिश के बीच खुद जांच करने पहुंच गईं DM

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular