Gda : बाढ़ शरणालय में पहुंचे 300 बाढ़ पीड़ित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। घाघरा नदी में गिरिजा, शारदा और सरयू बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने के कारण रविवार की देर रात नदी लाल निशान से उच्चतम स्तर 92 सेमी. पर पहुंचकर स्थिर हो गई। सोमवार को सुबह जल स्तर में गिरावट शुरू हो गई है, किंतु बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या जस की तस बनी है। इस बीच कर्नलगंज और तरबगंज तहसीलों के करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। रविवार की देर शाम तक करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा आलोक कुमार ने बताया कि दो तहसीलों के 25 गांवों में लगभग 37 हजार की आबादी और 10 हजार से अधिक पशु बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 54 हजार लंच पैकेट और 10 हजार लोगों को राहत किट का वितरण किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन ने 138 नावें संचालित की जा रही हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एक यूनिट फ्लड पीएससी तथा एक टीम एसडीआरएफ की भी सक्रिय है। राजस्व तथा बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी व कर्मचारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बहादुर पुर, ऐली परसौली, साकीपुर, ब्यौंदा माझा, बच्ची माझा, बहुवन मदार माझा, दत्तनगर, जैतपुर, माझा राठ और दुर्गागंज आदि गांव बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। कल देर शाम तक करीब 300 लोगों को बंधे पर बनाए गए बाढ़ शरणालयों में पहुंचाया जा चुका है। यहां आने का क्रम अभी जारी है। उन्होंने कहा कि घाघरा नदी ने भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर बने एक स्पर पर कटान शुरू कर दिया था, किंतु उस पर नियंत्रण पा लिया गया है। इस बीच बिजली विभाग ने सुरक्षा कारणों से बाढ़ से घिरे गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है।

यह भी पढें : भारी बारिश में क्या करें, क्या न करें

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!