Sunday, January 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : बदले तेवर में दिखे ‘बमबम‘, संकेतों में कह दी बड़ी...

Gda : बदले तेवर में दिखे ‘बमबम‘, संकेतों में कह दी बड़ी बात

कहा-विरोधियों की चर्चा हुई फेल, नेतृत्व ने ईमानदारी को दिया मौका

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन द्वारा रविवार को अनेक जिलों व महानगरों के अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही गोंडा में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। पार्टी ने एक बार फिर अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम पर विश्वास जताया है। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने आज उनके नाम की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर के अलावा विधायक गण बावन सिंह, तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी व अकबाल बहादुर तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  प्रेम प्रसंग में हुई थी छोटू की हत्या, तीन गिरफ्तार

अमर किशोर की पृष्ठभूमि

मीडिया प्रभारी ने बताया कि अमर किशोर कश्यप पिछड़ी जाति से संबंधित हैं और उनकी आयु करीब 55 साल है। उन्हें पहली बार 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाकर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 2023 को इनको पुनः इस पद का दायित्व सौंपा गया। पार्टी ने आज एक बार फिर इन पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अमर किशोर फुटबॉल और हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह फुटबॉल में उत्तर प्रदेश एवं हॉकी में इंडियन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह दो विषयों में परास्नातक एवं दो ट्रेड से आईटीआई हैं। अपने सरल एवं मृदभाषी स्वभाव के कारण वह अपनी बिरादरी सहित पिछड़ी जाति एवं जन सामान्य में अत्यधिक लोकप्रिय है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गण विनय कुमार द्विवेदी व अजय सिंह, एमएलसी अवधेश सिंह, डॉ रंजन शर्मा, डॉक्टर पुष्कर मिश्रा, पीयूष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, भवानी भीख शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढें : जिले में हुए बदलाव को दिखाएं, पुरस्कार पाएं!

जिलाध्यक्ष बनते ही क्या बोले ‘बमबम’

अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही वह एक बार भावुक हो गए किंतु मीडिया से बात करते हुए वह पूरे तेवर में नजर आए। उन्होंने अपने आलोचकों व विरोधियों को अप्रत्यक्ष चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग मेरे बारे में चर्चा कर रहे थे, कि मेरा यह तीसरा कार्यकाल होगा। इसलिए मुझे अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, उनकी यह चर्चा फेल हो गई। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में एक टर्म तीन साल का होता है। दो टर्म का मतलब छह साल हुआ। उनके कहने का आशय था कि पहले कार्यकाल में मुझे किसी को हटाकर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया था। इसलिए उसकी गणना एक पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व ने मुझे जिस ‘ईमानदारी’ से काम करते हुए देखा, उसके आधार पर मुझे दूसरा टर्म दिया है। मैं राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढें : इन बिजली अभियंताओं पर गिर सकती है गाज

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

Gda : बदले तेवर में दिखे ‘बमबम‘, संकेतों में कह दी बड़ी बात

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular