Gda : बच्चों ने लिया गरबा का आनंद

संवाददाता

गोंडा। फुलवारी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की शाम आयोजित डांडिया नाइट में अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ बच्चों ने भी गरबा खेल कर मां दुर्गा की आराधना की। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एक गीत के माध्यम से मां की आराधना की और संगीत शिक्षक शुभम श्रीवास्तव ने मां की आरती प्रस्तुत कर दर्शकों में भक्ति भाव जगा दिया। कार्यक्रम के संचालक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्र केवल मां की आराधना का दिन नहीं है, अपितु यह हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ भी है। मां को केवल देवी के रूप में न पूजकर उन्हें स्त्रीत्व और शक्ति के रूप में पूजा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय, समाज और आसपास उपस्थित सभी महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाए तो एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना पूर्ण की जा सकती है। उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बच्चों को इस दिन की महत्ता को एक श्लोक ‘यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता’ के माध्यम से समझाया। शिक्षिका निशि मिश्रा द्वारा रामलीला कार्यक्रम, अंजली ओझा द्वारा गरबा नृत्य, चांदनी द्विवेदी और संगीता शुक्ला द्वारा दुर्गा नौ रूप आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देवी गीत पर भी लोग खूब झूमे। मां की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमती सौम्या द्विवेदी समेत समस्त विद्यालय परिवार, पवन, नंद किशोर, देवता, शंकर, दयाल, विनय, मनोज, चंदन, आशीष सिंह, सीता, आशा, रामा देवी, रुचि और एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढें : गोंडा में सड़क पर उतरे एक हजार ’शक्ति सारथी’

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!