Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव

Gda : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु जा रहे जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए, किंतु मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के निकट विजर्सन हेतु क्रमबद्ध तरीके से जा रही दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस पर दो पत्थर फेंके गए। संयोग से किसी को कोई विशेष चोट नहीं लगी। जुलूस के साथ मौके पर मौजूद पुलिस बल और उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से जुलूस को समझा बुझाकर विसर्जन स्थल पर भेजवा दिया गया है। मूर्तियों का सकुशल विसर्जन हो रहा है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौजूद हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। घटना के सम्बंध में जांच कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें : नौकरी के नाम पर 14 लाख की ठगी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular