Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी जख्मी

Gda : दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में शुक्रवार की देर शाम घर की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दुधमुंहा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जांच पड़ताल किया। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अयाह के भड़जोतिया निवासी मूक बधिर साजिदा (40) पत्नी रियाज देर शाम अपनी बेटी हलीमा (02 माह) के साथ घर में पीछे थी। इस दौरान उसके घर की मिट्टी की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मां-बेटी को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का उपचार चल रहा है। महिला के परिजन सत्तार ने बताया कि उनका भाई रियाज मुम्बई में रहता है। घटना की सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के सम्बंध में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। नियमानुसार अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढें : भारी बारिश में क्या करें, क्या न करें

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular