Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : तालाब में मिला लापता युवती का शव

Gda : तालाब में मिला लापता युवती का शव

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मनकापुर थाने में रविवार को एक तालाब से युवती का शव बरामद हुआ है। वह कल सुबह से घर से लापता थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौरा (उपाध्याय पुरवा) निवासी जग प्रसाद की बेटी चांदनी (19) शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। तब से वह लौटकर वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद आज पुलिस को सूचित किया था। इस बीच आज गांव से थोड़ी दूर पर स्थित नरगी तालाब में एक युवती का शव उतराता दिखाई पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त चांदनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मृतका के पिता जग प्रसाद ने चांदनी के फिसलकर तालाब में डूब जाने की आशंका व्यक्त किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : सड़क हादसे में जीजा-साले समेत 3 की मौत

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular