Gda : टूटा दुखों का पहाड़, सूरज ने की मदद
संवाददाता
गोंडा। गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र के दसियापुर निवासी राम किशोरे बढ़ई के 17 वर्षीय बेटे मोहित की बिशेश्वरगंज में ट्राले से टकराकर मौत हो गई। दो साल पहले मोहित के बड़े भाई रोहित की भी करंट लगने से मौत हो गयी थी। एक के बाद एक दो बेटों की मौत से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सपा नेता सूरज सिंह ने बुधवार को परिजनों से मिलकर उनका दुःख बांटा और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सूरज सिंह ने बताया कि दो साल पहले बड़े बेटे रोहित की मृत्यु करंट लगने से हो गयी थी। अब राम किशोरे और उनकी पत्नी जनक नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के दोनों चिराग बुझ गए कहकर माँ जनक नंदिनी जो भी मिलता है, उसे पकड़ कर रोने लगती हैं। सूरज ने बताया कि राम किशोरे एवं उनकी पत्नी जनक नंदिनी के इलाज़ के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। इसी प्रकार ताजपुर निवासी भोला पंडित के पिता राजदत्त दुबे की मृत्यु को पांच दिन ही हुए थे, क़ि उनकी छह वर्षीय बेटी अदिति की होली के दिन घर के सामने स्थित झील में डूबकर मौत हो गई। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंटकर ढ़ाढस बंधाया।
यह भी पढें : 44 साल बाद 24 निर्दोषों के तीन हत्यारों को फांसी
नम्र निवेदन
सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310