Gda : जंगली जानवर का ग्रास बना पड़वा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में बीती रात किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करके एक भैंस के बच्चे (पड़वा) को निशाना बनाने की खबर है। ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है, जबकि प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि उन्हें अब तक इस घटना की सूचना नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत निवासी राम सूरत यादव के दरवाजे पर उनके जानवर बंधे हुए थे। उनके साथ ही एक पड़वा भी बंधा था। रात में किसी समय जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। घर वालों के जाग जाने के कारण उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया किंतु जख्मी होने के कारण पड़वे की मौत हो गई। ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि बीती रात की घटना से पूर्व भी बनगांव डीहा में तीन-चार बकरियों पर यह जंगली जानवर हमला कर चुका है। पिछले दिनों यह ग्रामीणों को दिखाई भी पड़ा था। तब इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। प्रथम दृष्टया यह भे़ड़या प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से वह अक्सर दिखाई पड़ता है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इस बीच वन विभाग की टीम का भी क्षेत्र में आना जाना लगा है, किंतु अभी उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला ने बताया कि बीती रात की घटना के बारे में उन्हें अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जाकर वन विभाग की टीम सर्च आपरेशन चला रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क भी कर रही है।

यह भी पढें : लोहिया भी थे समान नागरिक संहिता के समर्थक

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!