Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Gda : चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह जानकारी शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि मेडिकल कालेज के पीछे आज सुबह एक युवक का शव पाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत युवक की शिनाख्त विजय पाण्डेय (22) निवासी परेड सरकार थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया शव पर चाकू से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आज तड़के करीब तीन बजे विजय के मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। एसपी ने कहा कि घटना के सफल एवं यथाशीघ्र अनावरण के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

यह भी पढें : खाते से 6 लाख की धोखाधड़ी, बैंक प्रबंधक पर FIR

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular