Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : चलती कार में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Gda : चलती कार में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को रविवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की निवासी दलित महिला ने मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर दो युवकों द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी मो. आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी मो. रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बिठा लिया। उसे लेकर वे सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद वे दोनों कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई। पाठक ने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मो. आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी स्विफ्ट डिजायर कार किसी रिश्तेदारी में मिट्टी में जाने के नाम पर मांगी थी। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

यह भी पढें : लापता किशोरियों के शव बरामद

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular