Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Gda : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। जिले के उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को राहुल यादव नामक एक युवक द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी की तहरीर पर स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 363 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान व चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर भादवि की धारा 366 व 376 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। अभियोग में वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र बाबादीन निवासी बच्ची माझा मौजा सोनौली थाना उमरी बेगमगंज को आज पीडी बंधा के निकट हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक बृजेश यादव, मुख्य आरक्षी रामप्रीत यादव व आरक्षी सूरज कुमार शामिल हैं।

यह भी पढें : राजस्व वादों के निपटारे में Gonda ने किया टाप

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular