Gda : एक और विस क्षेत्र में सपा शिक्षक सभा का गठन

डॉक्टर राकेश कुमार बने गौरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष

संवाददाता

गोंडा। समाजवादी शिक्षक सभा की गौरा विधानसभा कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर लिया गया है। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विपिन चंद्र वर्मा ने बताया कि अब तक गोंडा जनपद की दो विधानसभाओं का गठन हो चुका है। इसके पूर्व मेहनौन विधानसभा डॉक्टर शकील अहमद के नेतृत्व में गठित हो चुकी है। अभी कटरा, तरबगंज, मनकापुर, गोंडा सदर और कर्नलगंज में विधानसभा कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की जानी है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
गौरा विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के बाद कार्यकारिणी अनुमोदन की प्रक्रिया भी पूर्ण करा ली गई है। शीघ्र मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम एवं जन चौपाल आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर महेश यादव सहित पांच समाजवादी शिक्षक साथियों को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर परवेज अहमद खान को महासचिव एवं डॉक्टर शिव शंकर यादव को विधानसभा प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोजीबुल्लाह संभालेंगे। राम किशुन निषाद सहित सात समाजवादी साथियों को विधानसभा सचिव का पदभार दिया गया है। डॉ. एजाज अहमद, डॉ. दिनेश वर्मा, लक्ष्मण यादव, रहमत अली एवं तकसीम मास्टर सदस्य बनाए गए हैं। समाजवादी शिक्षक सभा की जिला महासचिव डॉ. चमन कौर ने कहा हमारा लक्ष्य शीघ्र ही विधानसभाओं के गठन का है। जिला कार्यकारिणी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी प्रो. मंशाराम वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा शेष पांच विधानसभाओं के गठन हेतु जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। जिलाध्यक्ष लगातार लोगों के सम्पर्क में हैं। लोग समाजवादी शिक्षक-सभा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिलाध्यक्ष विपिन चन्द्र वर्मा से सम्पर्क भी कर रहे हैं।

यह भी पढें : बदले तेवर में दिखे ‘बमबम‘, संकेतों में कह दी बड़ी बात

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!