Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : आठ कुंतल पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

Gda : आठ कुंतल पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में मनकापुर थाने की पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध रूप से संग्रहीत करीब आठ कुंतल पटाखे बरामद करके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां एक पुलिस अधिकारी ने दी। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कल तरबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मकान में हुए विस्फोट के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध पटाखा निर्माण व संग्रहण के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मनकापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर और शास्त्री नगर मोहल्लों में छापा मारकर दुर्गेश कसौंधन के कब्जे से सात कुंतल 63 किग्रा. तथा अंजनी उर्फ शालू के कब्जे से 45 किग्रा. अवैध रूप से संग्रहीत पटाखे बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें : विस्फोट में एक और किशोर की मौत

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular