Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : अंत्योदय दिवस पर चला सदस्यता अभियान

Gda : अंत्योदय दिवस पर चला सदस्यता अभियान

जयंती पर याद किए गए जनसंघ के सह संस्थापक

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि वर्तमान में पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान एवं सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जनपद के सभी बूथों पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआें को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बेलसर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ 100 व्यक्तियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को हम अंत्योदय दिवस के रूप में जानते हैं। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय“, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के विचार को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कटरा विधानसभा में प्रवास के दौरान सैकड़ां की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को जीवंतता प्रदान करने हेतु देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की सभी नीतियां अंत्योदय को आधार रखकर बनाई जाती हैं।

Gda : अंत्योदय दिवस पर चला सदस्यता अभियान

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि मनकापुर विधायक एवं पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधायक कर्नलगंज अजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री संदीप सिंह, अजय कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, पिछला मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नंद किशोर नंदू, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल, मनीष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, शिव यादव, पंडित रामजी शुक्ला, अनंत राम शुक्ला, बेंचू लाल कश्यप, जितेंद्र पांडे, सत्यदेव मिश्रा एवं सत्यव्रत ओझा सहित जनपद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में भाग लिया।

Gda : अंत्योदय दिवस पर चला सदस्यता अभियान

यह भी पढें : DHS की बैठक में CDO ने कसे पेंच

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular