Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEtawa News : सड़क हादसे में तीन की मौत

Etawa News : सड़क हादसे में तीन की मौत

देवेश शर्मा

इटावा। जिले में सिविल लाइन स्थित मैनपुरी अंडरब्रिज के पास एक बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भाग गया। नुमाइश परिसर भिंड एमपी के रहने वाले सर्वेश कुमार के दो बेटे शिवम (19) व गोविंद अपने मौसी के बेटे अमन (23) पुत्र बाबूराम निवासी इंदिरा नगर मैनपुरी के साथ भिंड से मैनपुरी के लिए बाइक से जा रहे थे। शनिवार अपराहन 3.30 बजे वह मैनपुरी अंडरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि एक रोडवेज बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों युवक दूर जा गिरे और ड्राइवर बस भगा ले गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचना देकर शिनाख्त कराई गई। शहर के घटिया अजमत अली मोहल्ले में रहने वाली अमन की बहन संतोष कुमारी ने बताया कि अमन व शिवम दिल्ली में एक गैरेज में काम करते थे। कोरोना काल में वह अपने-अपने घर पर थे। कुछ दिन पहले ही अमन अपनी मौसी के घर भिंड गया था। भिंड से तीनों भाई मैनपुरी जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular