Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEtawa News : लापता युवक का शव बरामद

Etawa News : लापता युवक का शव बरामद

देवेश शर्मा

इटावा। जिले में महेवा थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में बाजरे के खेत में चार दिन से लापता 25 वर्षीय युवक का शव जली हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना पर परिजनों सहित चोकी प्रभारी व थाना प्रभारी मोके पर पहुंचे। पिता से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कई दिन हो जाने के चलते जानवरों ने शव को खाकर क्षत-विक्षत कर दिया था। ग्राम अहेरीपुर निवासी कमलेश बाल्मीकि का 25 वर्षीय पुत्र राजीव जो कि मजदूरी व साफ सफाई का काम करता था, वह 15 सितंबर लापता था। शनिवार सुबह गांव के किनारे महेश मिश्रा के बाजरे के खेत से बदबू आने पर उसके पिता ने जाकर देखा तो कपड़े देखकर पुत्र की पहचान की व चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular