Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEtawa News : नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Etawa News : नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

देवेश शर्मा

इटावा। जिले के अहेरीपुर क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में मां के साथ खेत पर पानी लगवा रही एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों के आने पर जान से मारने की व जिंदा जला देने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बकेवर.थाना क्षेत्र के अहेरीपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी शाम को अपनी माँ के साथ खेतों में पानी लगवा रही थी।उसकी माँ खेत पर दूसरी साइड थी।तभी गांव का ही एक युवक शिवम जो कि पहले से ही मौके की तलाश मे था वहाँ पहुँचा और किशोरी को दबोचकर उसके साथ छेड़खानी करते हुऐ उसके जबरदस्ती करने लगा। इस पर किशोरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया किशोरी की चीखपुकार को सुनकर किशोरी की माँ व कुछ ग्रामीण वहाँ पहुंच गए तो युवक किशोरी को जान से मार देने व जिंदा जला देने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने बकेवर थाना पहुँचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। थाना पुलिस ने किशोरी के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular