Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEtawa News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य का भव्य स्वागत

Etawa News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य का भव्य स्वागत

देवेश शर्मा

इटावा। भाजपा की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का इटावा औरैया सीमा पर अनंत राम ट्रोल टैक्स पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं पूर्व जिला मंत्री हरनाथ सिंह ने चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का अन्नत राम ट्रोल टैक्स पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लाक प्रमुख महेबा अशोक चौबे व जिला मंत्री राहुल राजपूत व अन्नू गुप्ता, मनीष यादव पतरे, कृपा नरायण, रामानन्द त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, कुन्दन प्रशान्त राव चौबे द्वारा भव्य स्वागत माला पहनाकर किया गया। इसके अलाबा पूर्व जिला मंत्री कुं हरनाथ सिंह द्वारा चांदी का मुकुट व पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं स्वागत समारोह का सिलसिला कस्बा बकेवर चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, व जिला मंत्री ममता कुशवाहा, रामनरेश चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, आदित्य मोहन शर्मा, बन्टी शर्मा, भोलू श्रीवास्तव, क्षितिज दीक्षित, डा. गोविन्द मोहन, बन्टू चौहान मंडल अध्यक्ष, राम सिंह चौहान डीलर द्वारा भी स्वागत किया गया। इसी दौरान बकेवर चौराहे पर भाजपा जिला मंत्री राहुल राजपूत की पेण्ट की पीछे जेब से 30 हजार रुपए व एक भाजपा नेता का मंहगा मोबाइल उच्चकों ने पार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular