देवेश शर्मा
इटावा। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहाई में बीती रात्रि अज्ञात चोर ने एक घर के मुख्य दरबाजे का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कमरो के अंदर रखी अलमारी और बक्शों के ताले तोड़ कर उसमें रखे 15 हजार रुपये की नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी कर ले जाने में सफल रहे। चोरी की घटना की जानकारी गृह स्वामी द्वारा 112 नंबर पुलिस को को दी थी।
ग्राम बिरहाई निवासी अहिबरन सिंह पुत्र राम गोपाल ने थाने में प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि खाना खाकर परिवार सहित कमरे में सो गये थे कि तभी अज्ञात चोरो के द्वारा घर के मुख्य दरबाजे का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर कमरों के ताले तोड़ कर कमरो के अंदर रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़ कर उसके अंदर रखे सीने के बृज वाला, कानों के कुन्डल, पाँच अँगूठी के अलावा चाँदी की करधनी, पायल चांदी की व बिछुआ के अलावा अन्य सामान की चोरी कर ले जाने में सफल रहे जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जाती हैं। जब गृह स्वामी बुधवार की सुबह प्रत्येक दिन की भाँति उठा तो कमरों के दरवाजे खुले देखकर कमरों के अंदर जाकर सामान को बिखरा देखकर वह भौचक्का रह गया और उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में घटी चोरी की जानकारी दी जिससे घर में अफरा तफरी मच गयी और गृह स्वामी द्वारा घर में हुई चोरी घटना की जानकारी 112नंबर पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटना का निरीक्षण कर बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को चोरी होने की सूचना दी सूचना पर बराउख चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का निरीक्षण किया। इस संबंध थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह से चोरी की घटना की जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की घटना की जाँच चल रही है।
