सुरभि सिन्हा
अभिनेत्री नुसरत भरुचा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, ये तस्वीरें एक साल पुरानी हैं, लेकिन तस्वीरों में अभिनेत्री का दिलकश अंदाज हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों को खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। नुसरत ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से ज्यादातर तस्वीरों में वह पिंक कलर की बिकनी में समंदर किनारे इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने इन हसीन पलों के लिए कुदरत का धन्यवाद भी किया है।

सोशल मीडिया पर नुसरत की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं एवं फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। नुसरत भरुचा ने साल 2006 में फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद नुसरत ने लव सेक्स और धोखा, प्यारा का पंचनामा, सोनू की टीटू के स्वीटी, ड्रीमगर्ल, छलांग आदि में नजर आई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरुचा जल्द ही सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘हुड़दंग’ में लीड रोल में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह विशाल फुरिया की फिल्म ‘छोरी’ में भी नजर आयेंगी
