Sunday, February 8, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकिता लोखंडे के जन्मदिन का...

Entertainment : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकिता लोखंडे के जन्मदिन का वीडियो

सुरभि सिन्हा 

टेलीविजन जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय से अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में 19 दिसंबर को अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया है, जिसका वीडियो अंकिता ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा-‘जन्मदिन का जश्न! इसके साथ ही अंकिता ने सभी को धन्यवाद भी दिया है।  

Entertainment : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकिता लोखंडे के जन्मदिन का वीडियो

अपने जन्मदिन के इस वीडियो में अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के अलावा कुछ करीबी दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं । वीडियो में अंकिता और विकी जैन एक-दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता के जन्मदिन की पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गौरतलब है अंकिता लोखंडे से साल 2007 में ज़ी टीवी के टैलेंट शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ की कंटेस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2009 ,में वज जीटीवी के ही मशहूर धारावाहिक पवित्र रिश्ता में लीड रोल में नजर आई। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को दर्श्को ने काफी पसंद किया और वह घर घर में मशहूर हो गई। अंकिता टेलीविजन जगत की उन अभिनेत्रियों मे से एक है जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया का सफर तय किया है । फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी और बाघी 3  में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular