Saturday, March 7, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : सिंगर 'गुरु रंधावा' के साथ नजर आई 'मिस्ट्री गर्ल' का...

Entertainment : सिंगर ‘गुरु रंधावा’ के साथ नजर आई ‘मिस्ट्री गर्ल’ का चेहरा आया सामने

सुरभि सिन्हा

हाल ही में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रंधावा ने लिखा था-नया साल नई शुरुआत!’ हालांकि इस तस्वीर में उनके साथ नजर आ रही लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के साथ रंधावा की यह तस्वीर काफी वायरल हुई और फैंस कई तरह के कयास भी लगाने लगे।  वहीं अब  फैंस की एक्साइटमेन्ट को देखते हुए रंधावा ने उस  मिस्ट्री गर्ल का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में लीड रोल निभा चुकी अभिनेत्री संजना सांघी है। संजना सांघी जल्द ही गुरु रंधावा के साथ उनके एक गाने में नजर आयेंगी। इसकी जानकारी खुद गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी।

Entertainment : सिंगर 'गुरु रंधावा' के साथ नजर आई 'मिस्ट्री गर्ल' का चेहरा आया सामने

गुरु रंधावा ने इससे पहले जो तस्वीर शेयर की थी, उससे फैंस कयास लगा रहे थे कि गुरु रंधावा जल्द ही सगाई करने वाले हैं और उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही थी। वहीं अब सच सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि अब रंधावा का शादी करने का कोई इरादा नहीं। यह बस उनके नए गाने का अनाउसमेंट था, जिसमें उनके साथ संजना सांघी नजर आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular