Wednesday, March 4, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : सारा अली खान के गाने पर फूटा फैंस का गुस्सा...

Entertainment : सारा अली खान के गाने पर फूटा फैंस का गुस्सा : कह दिया ओवर एक्टिंग की दुकान

कुसुम चोपड़ा

ओवर एक्टिंग को लेकर पहले भी सवालों में आ चुकी नवाब घराने के कन्या सारा अली खान एक फिर से फैंस के निशाने पर हैं। दरअसल, गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म कुली नंबर-1 के रिमेक में काम कर रहे सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिक्रिएट किया गया। जैसे ही फिल्म का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सारा को अपने फैंस की नराजगी का सामना करना पड़ा।

सारा ने गाने को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए बड़े ही उत्साह के साथ अपने फैंस को इसे देखने की अपील की। लेकिन गाना देखने के बाद तो ट्रोलर्स ने सारा अली खान को न‍िशाने पर ही ले ल‍िया और उन्हें ओवर एक्‍ट‍िंग की दुकान तक कह डाला। 

Entertainment : सारा अली खान के गाने पर फूटा फैंस का गुस्सा : कह दिया ओवर एक्टिंग की दुकान

उल्लेखनीय है कि वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ इसी साल 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर र‍िलीज होने जा रही है। फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular