Tuesday, March 31, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ को हुआ कोरोना

Entertainment : सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ को हुआ कोरोना

मोनिका शेखर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों बिग बॉस-14 को होस्ट कर रहे हैं। अभिनेता के ड्राइवर सहित दो स्टाफ को कोरोना हो गया है। सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सलमा को 18 नवंबर को अपनी 56वीं शादी की सालगिरह मनानी थी, लेकिन समारोह को रद्द कर दिया गया। अभी तक न तो सुपरस्टार और न ही उनके परिवार के सदस्यों ने इस पर कोई बयान जारी किया है। अब तक बिग बॉस की टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है कि सलमान खान की अनुपस्थिति में वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी कौन करेगा।हाल में सलमान खान ने ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के अपने शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया है। फिल्म ‘राधे’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। पिछले दिनों सलमान खान फिल्म्स ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें सलमान सेट पर एक कार से बाहर निकलते नजर आ रहे थे और उन्होंने घोषणा किया कि-‘राधे की शूटिंग पूरी कर ली गई है, सभी का धन्यवाद।’ सलमान खान फिल्म्स ने वीडियो शेयर कर लिखा था-‘और यह पूरी हो गई! राधे।।’ साथ ही सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी, प्रभुदेवा, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री, रील लाइफ प्रोडक्शन और गौतम गुलाटी को टैग किया था।फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। कोरोना महामारी के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा। फिल्म का निर्माण सलमान खान की होम प्रोडक्शन में हुआ है। सलमान के भाई सोहेल खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर और सह लेखक हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ एक्शन-ड्रामा फिल्म है।

RELATED ARTICLES

Most Popular