Thursday, February 12, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : वरुण धवन ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किए आठ...

Entertainment : वरुण धवन ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किए आठ साल, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

सुरभि सिन्हा
फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में आज अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। बतौर अभिनेता वरुण की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 19 अक्टूबर, 2012 को रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में थे। फिल्म में लीड रोल निभा रहे ये तीनों कलाकार की मुख्य भूमिका में यह पहली फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वहीं वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपनी आठ साल की जर्नी को याद करते हुए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। अपने पहले ट्वीट में वरुण धवन ने लिखा-‘आपके और मेरे बीच यह यात्रा शुरू हुए 8 साल हो गए हैं। जब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया उस समय विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मुझे याद है हर शहर मैं दौरा किया था, पत्र, तोहफे, टैटू और सबसे महत्वपूर्ण चीज प्यार।’

Entertainment : वरुण धवन ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किए आठ साल, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

इसके साथ ही वरुण ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अपने दूसरे ट्वीट में लिखा-‘जब मैं रोया, आप भी रोए, मैं हंसा तो आप भी हंसे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे पता है कि मैंने जो कुछ भी किया है, आपने सराहा है। सुरक्षित रहें प्यार, वरुण।’

Entertainment : वरुण धवन ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किए आठ साल, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

सोशल मीडिया पर वरुण के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस वरुण को आने वाले फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वरुण धवन ने अपने आठ साल के अभिनय करियर में मैं तेरा हीरो, हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, जुड़वां 2 आदि कई शानदार फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। डेविड धवन निर्देशित द्वारा इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular