Friday, March 6, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' की घोषणा, पहली बार...

Entertainment : रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सर्कस’ की घोषणा, पहली बार डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह

-फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं, मुंबई, ऊटी और गोवा में होगी शूटिंग 

रणवीर सिंह की अगली फ‍िल्‍म की घोषणा हो गई है। रोह‍ित शेट्टी की अगली फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। फ‍िल्‍म का टाइटल ‘सर्कस’ है। फिल्म में रणवीर स‍िंह के साथ जैकलीन फर्नांड‍िस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, ऊटी और गोवा में होगी। रोहित शेट्टी द्वार निर्देशित यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को दी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर दो तस्वीर शेयर कर लिखा-‘बड़ी खबर… रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक बार फिर टीम बनाई। फिल्म का शीर्षक ‘सर्कस’ है, रोहित ने द कॉमेडी ऑफ एरर्स से लिया। फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित-निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करेगा।’

Entertainment : रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' की घोषणा, पहली बार डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह

तस्वीर में रणवीर सिंह रोहित शेट्टी और भूषण कुमार संग स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तरण आदर्श ने अगला ट्वीट किया-‘रोहित शेट्टी-भूषण कुमार का सहयोग..सर्कस के लिए रोहित शेट्टी और भूषण कुमार पहली बार सहभागिता कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में होंगे। इस फिल्म को मुंबई, ऊटी और गोवा में शूट किया जाएगा।’

Entertainment : रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' की घोषणा, पहली बार डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह

कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार और रोहित शेट्टी करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इसे प्रस्तुत किया जाएगा। यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के पॉपुलर नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। इससे पहले फ‍िल्‍म ‘अंगूर’ भी इसी नाटक पर बनाई गई थी। फ‍िल्‍म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा लीड रोल में थे और इसका निर्देशन गुलजार ने क‍िया था। यह फ‍िल्‍म 1982 में र‍िलीज हुई थी। फिल्ममेकर रोह‍ित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह इससे पहले स‍िंबा जैसी ह‍िट फ‍िल्‍म साथ में दे चुके हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस साल मार्च में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया था। अब यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular