Wednesday, April 1, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : माँ के जन्मदिन पर कंगना ने लिखा खास नोट

Entertainment : माँ के जन्मदिन पर कंगना ने लिखा खास नोट

सुरभि सिन्हा

बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी माँ आशा रनौत के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारा और खास नोट लिखा है। दरअसल कंगना रनौत ने अपनी माँ के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें ट्विटर पर फैंस के साथ साझा करते हुए अपनी माँ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-‘हमारे जन्मदिन के लिए वह सुबह जल्दी उठ जाती थीं और कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाती थीं, पूजा रखती थीं, अपनी शादी की जूलरी पहनती थीं और हंसी-मजाक करती रहतीं, गाने गुनगुनाती जैसे उन्हें कभी थकान ही महसूस ना होती हो। अब उनके जन्मदिन पर जब मैंने पूछा कि हम क्या कर सकते हैं तो उन्होंने कहा- मैं माँ हूं बच्चा नहीं। जन्मदिन की बधाई  माँ।’.

Entertainment : माँ के जन्मदिन पर कंगना ने लिखा खास नोट

कंगना का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे कंगना की इस पोस्ट के जरिये कंगना की माँ को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से है,जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने अभिनय के साथ -साथ अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular