Tuesday, March 31, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और...

Entertainment : बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नई फिल्म का ऐलान हो चुका हैं। फिल्म का नाम  ‘मे डे’ होगा। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में हैदराबाद में शुरू होगी और इसका निर्देशन अजय देवगन करेंगे । इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने लिखा-”मेडे’ में अमिताभ बच्चन को अजय देवगन डायरेक्ट करेंगे। अजय खुद फिल्म में पायलट का किरदार निभाएंगे। अन्य किरदारों का चयन होना अभी बाकी है। पहले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में दिसंबर महीने में शुरू होगी।”

Entertainment : बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘मेडे’ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल क्या होगा इसपर भी अभी सस्पेंस बरकरार हैं। इस फिल्म से दोनों अभिनेता सात साल बाद फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म मेजर साहब, खाकी, हम किसी से कम नहीं, सत्याग्रह में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ चुके हैं। 

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘मेडे’ के अलावा अजय देवगन फिल्म भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया, द बिग बुल, मैदान, आरआरआर और त्रिभंगा में नजर आएंगे, जबकि अमिताभ बच्चन फिल्म झुण्ड. चेहरे और ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular