Sunday, March 22, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ मस्ती करती नजर...

Entertainment : पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ मस्ती करती नजर आई करीना कपूर खान

सुरभि सिन्हा
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फॅमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली करीना कपूर खान ने इस साल के आखिरी दिन अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने पति सैफ अली  खान और बेटे तैमूर के साथ बेड पर बैठकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही करीना ने इसके साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। करीना ने लिखा-‘आखिरकार साल 2020 खत्म होने जा रहा है।  साल 2020 मेरी जिंदगी के इन दोनों के बिना संभव नहीं हो पाता। आगे एक नई शुरुआत के लिए। सुरक्षित रहें और प्यार से रहें मेरे दोस्त। आप सभी को मेरी तरफ से खूब सारा प्यारा। नया साल मुबारक हो।’

नो मेकअप लुक में करीना की ये फॅमिली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं एवं फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब हैं करीना कपूर खान इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपनी सेकेण्ड प्रेग्नेंसी को काफी इंजॉय कर रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल में नजर आयेंगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular