Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEntertainment : दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर, बेटी की सिर की...

Entertainment : दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर, बेटी की सिर की मालिश करते बबीता की तस्वीर वायरल

करीना कपूर खान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अपने काम में बिजी हैं। वह पिछले कुछ हफ्तों से शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में करीना कपूर अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ फोटोशूट करवाते नजर आई थी। कपूर सिस्टर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अपने काम के बीच करीना कपूर अपने परिवार के साथ भी समय बिता रही है। करीना ने अपनी मां बबीता कपूर के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। करीना कपूर ने शुक्रवार को अपनी मां दिग्गज अभिनेत्री बबीता कपूर के हाथों सिर की मालिश का आनंद लिया। तस्वीर में बेबो के साथ उनकी मां के खास प्यार को देखा जा सकता है। तस्वीर में मां-बेटी मुस्कुरा रही हैं। करीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर खान जनवरी, 2021 में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। तस्वीर में 40 वर्षीय अभिनेत्री करीना कपूर खान सोफा पर बैठी है और उन्हें मुस्काते देखा जा सकता है, जबकि उनकी मां बबीता सोफे के पीछे से अपनी बेटी की सिर की मालिश करती नजर आ रही है। तस्वीर में करीना ने कफ्तान पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वहीं उनकी मां ऑरेंट और व्हाइट लाइनिंग शर्ट पहने नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘मां के हाथ का… मालिश।’

Entertainment : दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर, बेटी की सिर की मालिश करते बबीता की तस्वीर वायरल

करीना कपूर खान के पोस्ट पर उनके फैंस के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं करीना की दोस्त अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लिखा-‘कितना प्यारा।’ वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी और अमृता रोड़ा ने दिल वाला इमोजी शेयर की है। अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। करीना और सैफ के बेटे तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था।
हाल में करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर दिल्ली से वापस मुंबई लौटी हैं। करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर खान फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।  

RELATED ARTICLES

Most Popular