Tuesday, April 7, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : तय समय से पहले ही आउट हुआ 'केजीएफ चैप्टर 2...

Entertainment : तय समय से पहले ही आउट हुआ ‘केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर

मोस्टवेटेड फिल्म  ‘केजीएफ चैप्टर 2 ‘ का टीजर मेकर्स ने निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया है। दरअसल मेकर्स फिल्म का टीजर फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को रिलीज करना चाहते थे, लेकिन निर्माताओं ने इस एक दिन पहले जारी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी,प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के इस टीजर को जारी करते हुए  एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा है, ‘एक वादा जो किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है।  रॉकिंग स्टार को जन्मदिन की बधाई।  #केजीएफ टीजर…’ 

Entertainment : तय समय से पहले ही आउट हुआ 'केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक छोटे से रोते हुए बच्चे से होती हैं। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। टीजर में अधीरा के रूप में संजय दत्त के लुक के साथ-साथ एक सीन दर्शकों का ध्यान काफी आकर्षित कर रहा है। इस सीन में रॉकी के किरदार में यश गर्म लाल मशीन गन से अपनी सिगरेट जलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का यह टीजर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर वन का दूसरा भाग है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 ‘ के निर्माता  विजय किरागंदुर हैं,जबकि फिल्म का निर्देशक प्रशांत नील हैं।यह फिल्म  हिंदी , मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular