Tuesday, March 24, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए रणबीर कपूर और आलिया...

Entertainment : डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

मोनिका शेखर
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को बुधवार को मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डबिंग के लिए पहुंचे थे। अभिनेता को व्हाइट टी-शर्ट के साथ जींस में देखा गया। रणबीर ने ब्लैक कैप के साथ ब्लैक मास्क लगाया था। डबिंग स्टूडियो के बाहर रणबीर ने कैमरे के लिए पोज दिया और स्माइल करते हुए थम्स अप भी किया।
हाल में लगभग 10 से 12 दिन की बची हुई शिड्यल को पूरा करने शूटिंग शुरू हुई थी। इसके लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी राय एक साथ आए थे। फिल्म के दो गाने को अयान मुखर्जी अगले साल जनवरी में रणबीर और आलिया के साथ पूरा करेंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में हैं। फरवरी में निर्माताओं ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज की तारीख की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा रणबीर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है। वहीं आलिया भट्ट फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ हुसैन जैदी के उपन्यास ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। वहीं आलिया एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ में भी दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular