सुरभि सिन्हा
अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह कोरोना संक्रमित हो गईं है। इस बात की जानकारी खुद रकुलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा-‘ मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है। मैंने अपने आपको क्वारंटाइन कर लिया है। मैं ठीक हूं। मैं आराम कर रही हूं ताकि शूट पर वापस आ सकूं। रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करवा लें।’

रकुलप्रीत की इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कोरोना संक्रमित होने से पहले रकुलप्रीत फिल्म मेडे की शूटिंग कर रही थीं। यारियां, अय्यारी, दे दे प्यार दे , मरजावां आदि फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी रकुलप्रीत अपनी आगामी फिल्म मेडे में पायलट की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अमिताभ बच्चन भी होंगे। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।
