Thursday, April 2, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म होगी 'अनफेयर...

Entertainment : इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म होगी ‘अनफेयर एंड लवली’

इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म की घोषणा हो गई है। फिल्म का टाइटल ‘अनफेयर एंड लवली’ है। इस फिल्म में पहली बार  इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। बलविंदर सिंह जंजुआ (प्रसिद्ध पटकथा लेखक सांड की आंख और  मुबारकां) इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे है। फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ की स्क्रिप्ट को बलविंदर सिंह जंजुआ, रूपिंदर चहल और अनिल रोहन ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग हरियाणा में की जाएगी। फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ इसी साल नवंबर में फर्श पर जाएगी और 2021 में रिलीज होगी। 
इलियाना डिक्रूज ने अपनी और रणदीप की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘कभी सोचा है कि हीरो को हमेशा हीरोइन के गोरे-गोरे गाल ही क्यों ब्यूटीफूल लगते हैं? खैर, ये सोच हुई पुरानी, अब समय है अनफेयर एंड लवली का। मुबारकां के बाद बलविंदर सिंह के साथ री-यूनाइट होकर और रणदीप हुड्डा के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।’   

Entertainment : इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म होगी 'अनफेयर एंड लवली'

वहीं रणदीप हुड्डा ने अपनी और इलियाना की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘हर कोई फेयर, लवली नहीं होता, और हर कोई लवली, फेयर नहीं होता, नहीं समझे? सब समझ जाओगे मेरे अगले प्रोजेक्ट अनफेयर एंड लवली में। वास्तव में सुंदर इलियाना डिक्रूज और मेरे शानदार निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ के साथ शूटिंग करने के लिए उत्साहित हूं।’ 

Entertainment : इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म होगी 'अनफेयर एंड लवली'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा एक्शन फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। हाल में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। वहीं इलियाना डिक्रूज अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘बिग बुल’ में नजर आएंगी। ‘बिग बुल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular