Tuesday, March 31, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर,लिखा :...

Entertainment : इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर,लिखा : ‘गलती से बिना मास्क वाली सेल्फी लग गई’

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में कतार में हैं। वहीं इन सब के बीच इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह काफी कूल और हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही इमरान ने एक मजेदार और फनी कैप्शन भी लिखा है। इमरान हाशमी ने लिखा-‘ उप्प्स ! गलती से बिना मास्क वाला सेल्फी लग गई!’

Entertainment : इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर,लिखा : 'गलती से बिना मास्क वाली सेल्फी लग गई'

इमरान हाशमी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज बना चुके इमरान हाशमी आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आये थे। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो इमरान हाशमी की कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘मुंबई सागा’, रूमी जाफरी निर्देशित ‘चेहरे’, जय कृष्णन निर्देशित ‘इजरा’ और संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़’ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular