Thursday, March 5, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment :आयशा श्रॉफ ने दोनों बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा की शेयर...

Entertainment :आयशा श्रॉफ ने दोनों बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा की शेयर की तस्वीर, लिखा-गुंडा और गुंडी

मोनिका शेखर
टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म प्रोड्यूसर आयशा श्रॉफ ने अपने दोनों बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा की तस्वीर शेयर की है। टाइगर श्रॉफ हाल ही में अपनी बहन कृष्णा से मिले हैं।कृष्णा ने भी टाइगर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है। वहीं आयशा श्रॉफ ने तस्वीर शेयर कर लिखा-‘गुंडा और गुंडी वापस एक साथ।’ साथ ही आयशा ने जैकी श्रॉफ, खुशी श्रॉफ और जैकी श्रॉफ को टैग भी किया।

Entertainment :आयशा श्रॉफ ने दोनों बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा की शेयर की तस्वीर, लिखा-गुंडा और गुंडी

वहीं आयशा के इस पोस्ट पर बेटी कृष्णा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा-‘यहां के अलावा दुनिया में और कहीं नहीं जाना।’ 1987 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आयशा से शादी की थी और दोनों बचपन से एक दूसरे को प्यार करते थे। आयशा और जैकी के दो बच्चे अभिनेता टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं।टाइगर ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज फिल्म ‘बागी 3’ है। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। वहीं टाइगर श्रॉफ ‘हीरोपंती 2’ और  ‘बागी 4’ में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular