Monday, March 30, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : अश्लीलता फैलाने के आरोप में मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन पर दर्ज...

Entertainment : अश्लीलता फैलाने के आरोप में मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन पर दर्ज हुई एफआईआर

सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले और सबको अपनी फिटनेस से हैरान करने वाले जाने-माने मॉडल और फिटनेस फ्रीक एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करने को लेकर गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

मॉडल व अभिनेता मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपने 55वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे उन्होंने गोवा  बीच पर नेकड होकर दौड़ लगाते हुए पत्नी अंकिता से क्लिक करवाया था। मिलिंद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और इसपर काफी विवाद भी हो रहा है। वहीं अब रिपोर्टस के अनुसार गोवा पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए मिलिंद सोमन के खिलाफ  आईपीसी की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गानों) और धारा 67 (अश्लील कंटेट ऑनलाइन पोस्ट करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में जल्द मिलिंद समान से पूछताछ होगी। 

इससे पहले मॉडल पूनम पांडे ने गोवा के बीच पर न्यूड पोज देकर सनसनी मचा दी थी। जहां पूनम ने बीच पर अश्लील वीडियो शूट करवाया था। जिसके बाद पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ FIR हुई और उन्हें अरेस्ट किया गया। हालांकि बाद में दोनों को जमानत दे दी गई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular