Wednesday, April 1, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : अभिनेत्री जारा को दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप में...

Entertainment : अभिनेत्री जारा को दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप में एमबीए छात्रा गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री और गायिका जारा खान को दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप में एमबीए की छात्रा को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय आरोपित युवती हैदराबाद में पढ़ती है और वहीं की रहने वाली है। जारा खान पाकिस्तान मूल की ब्रितानी अभिनेत्री सलमा आगा की पुत्री हैं। यह जानकारी ‘बॉलीवुड हंगामा’ वेबसाइट की रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक जारा खान ने इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिलने की शिकायत मुंबई के ओशिवारा थाने में दर्ज कराई थी। जारा ‘औरंगजेब’ और ‘देसी कट्टे’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। जारा ने शिकायत में कहा था कि उसे 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम में दुष्कर्म की धमकी दी थी। 
बेवसाइट ने ओशिवारा पुलिस के हवाले से कहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद इसकी सूचना साइबर सेल को दी गई। आरोपित की पहचान के लिए इंस्टाग्राम टीम की मदद ली गई। आरोपित और उसका सहकर्मी एक राजनीतिक दल के लिए काम करते हैं। आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए), 354 (बी), 509, 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular