Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयED दफ्तर पहुंचे राहुल, पूछताछ से पहले करना पड़ा यह काम!

ED दफ्तर पहुंचे राहुल, पूछताछ से पहले करना पड़ा यह काम!

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं और उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है। वह बड़ी संख्या में समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ सत्याग्रह मार्च करते हुए पार्टी के दफ्तर से पैदल ही ईडी ऑफिस पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी इस मौके पर दिल्ली में हैं और मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ ही ईडी के दफ्तर पहुंचीं। राहुल गांधी एजेंसी के ऑफिस में अंदर हैं, जबकि कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता दफ्तर के बाहर बैठे हैं। राहुल गांधी के साथ सिर्फ प्रियंका गांधी को ही अंदर जाने दिया गया है। खबर है कि राहुल गांधी से डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी समेत कुल तीन अफसर पूछताछ करेंगे। बताते हैं कि पहले राहुल गांधी ने सत्य बोलने की शपथ ली और फिर अधिकारियों ने सवाल शुरू किया। राहुल गांधी से यह पूछताछ थोड़ी लंबी चल सकती है और जरूरत पड़ने पर एक बार फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के साथ आए सीनियर नेताओं और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ईडी के दफ्तर से करीब एक किलोमीटर पहले ही पुलिस ने रोक दिया। इन सीनियर नेताओं में मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल शामिल हैं। यही नहीं पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भरकर ले जाया जा रहा है। हालांकि कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और बसों में जाने के लिए तैयार ही नहीं हैं।

यह भी पढें : SP ने सर्किल मनकापुर के विवेचकों का किया अर्दली रूम

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular