Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाDM Gonda नेहा शर्मा की जनहित में एक और पहल

DM Gonda नेहा शर्मा की जनहित में एक और पहल

ग्राम चौपाल की सफलता से उत्साहित हो अब लगाएंगी नगर चौपाल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जनपद में ग्राम चौपाल की सफलता के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अब नगरीय क्षेत्रों में चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। आगामी 01 सितम्बर से जिले के सभी 10 नगरीय निकायों में नगर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय चन्द्रशेखर ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से गुरुवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को नगर चौपाल में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए सम्बंधित अधिशासी अधिकारियों से सभी निकाय अध्यक्षों और सभासदों को भी आमंत्रित करने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर चौपालों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं जैसे सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, गंदे पानी की निकासी, पार्क व अन्य सार्वजनिक परिसम्पत्तियों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से लेकर निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता परीक्षण समेत समस्त अन्य संज्ञानित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चौपाल से पहले ही अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, एक सितम्बर को शाम चार बजे से नगर पंचायत कटरा बाजार में और शाम साढ़े पांच बजे से नगर पंचायत खरगूपुर में, 04 सितम्बर को शाम चार बजे से नगर पंचायत तरबगंज और शाम 5.30 बजे से नगर पंचायत बेलसर में, 08 सितम्बर को शाम 4.30 बजे से नगर पालिका परिषद नवाबगंज में, 11 सितम्बर को शाम चार बजे से नगर पंचायत धानेपुर और शाम 5.30 बजे से नगर पंचायत मनकापुर में, 15 सितम्बर को शाम 4.30 बजे से नगर पालिका परिषद गोंडा में तथा 20 सितम्बर को शाम चार बजे से नगर पालिका परिषद कर्नलगंज और साढ़े पांच बजे से नगर पंचायत परसपुर में नगर चौपाल आयोजित होगा। बता दें कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बीते 20 जून से जिले के प्रत्येक विकास खण्ड के छह ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इनके माध्यम से न केवल ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली है, अपितु गांव स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो सका है।

शुक्रवार को परसपुर में लगेगी ग्राम चौपाल

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे चौपाल के क्रम में शुक्रवार को विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत चांदपुर, करनपुर, तुलसीपुर, दुरगोड़वा, बेलवा नोहर तथा सुसुण्डा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीआरडीए के परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से चौपाल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

बाढ़ राहत सामग्री वितरित

गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम एैली परसौली में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को गुरुवार को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तरबगंज, राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के लेखपाल तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9565000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular