संवाददाता
अंबेडकर नगर। टांडा के किसान इंटर कालेज में टीजीटी परीक्षा की सुचिता भंग होने को लेकर फैली अफवाहों के चलते शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा बाधित हो गई थी। इसमें परीक्षा आयोजक के रूप में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, पर्यवेक्षक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह और केंद्र व्यवस्थापक रहे कालेज के प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र वर्मा दोषी पाए गए हैं। जांच के बाद मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल और जिलाधिकारी सैमुअल पॉल की संस्तुति पर इन तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशासी अधिकारी पर भी कार्रवाई होना तय है। जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी है। गत शनिवार को टांडा के किसान इंटर कालेज पकड़ी भोजपुर में आयोजित टीजीटी परीक्षा के प्रथम पाली में ही प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलने के बाद परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। मंडलायुक्त, आईजी और डीएम, एसपी के समझाने के बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा देने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद परीक्षार्थी वापस लौट गए।
अधिकारियों की जांच में यह पाया गया कि परीक्षा आयोजक और केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने समय रहते अफवाह को नियंत्रित कर परीक्षार्थियों को समझाया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं शासन ने निलंबन की कार्रवाई कर नए डीआईओएस भाष्कर मिश्र को तैनात भी कर दिया है। नवागत डीआईओएस ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ दूसरे दिन की परीक्षा कराई। वहीं परीक्षा केंद्र पर नए व्यवस्थापक के तौर पर जीके जेटली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनय कुमार को तैनात किया। पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रे भी यहां बदले गए। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि टीजीटी परीक्षा बाधित पर दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर परीक्षा आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह और केंद्र व्यवस्थापक रहे कालेज के प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र वर्मा को दोषी पाए गए। इन्हें शासन ने निलंबित कर दिया है। नए डीआईओएस ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे ईओ के खिलाफ शासन को संस्तुति भेजी गई है।
यह भी पढ़ें : श्रीलंका में डेल्टा वैरिएंट का कोहराम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
