जामिया नूरिया फातिमा लिल बनात मदरसे में प्रशासन की छापेमारी
Conversion case में मदरसा सील, अभिलेख जब्त; छांगुर और सिराजुद्दीन के बीच कनेक्शन
संवाददाता
श्रावस्ती। बलरामपुर के चर्चित conversion case में आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के तार अब श्रावस्ती के इकौना में संचालित मदरसे से भी जुड़ते दिख रहे हैं। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक टीम ने इकौना के रहमान पुरवा स्थित जामिया नूरिया फातिमा लिल बनात मदरसे में छापेमारी कर इस मामले में बड़ा खुलासा किया।
एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मदरसा सील कर वहां रखे अभिलेख जब्त कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि conversion case में मदरसे की संदिग्ध भूमिका को लेकर गंभीर जांच शुरू की गई है। मदरसे के कई दस्तावेज उर्दू में पाए गए, जिनका अनुवाद कर आगे की जांच की जाएगी।
Conversion case में आरोपी जमालुद्दीन के संपर्क में गुजरात के वडोदरा निवासी सैयद सिराजुद्दीन हाशमी का नाम सामने आया है। वर्ष 2019 में सिराजुद्दीन ने इकौना के रहमान पुरवा में जामिया नूरिया फातिमा लिल बनात नाम से मदरसा बनवाया था। यह एक आवासीय बालिका मदरसा था, जहां करीब 300 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रही थीं। हैरानी की बात यह रही कि इस मदरसे को कोई मान्यता प्राप्त नहीं थी।
Conversion case से जुड़ी इस कार्रवाई में सामने आया कि मदरसे के बगल में करीब दो बीघा अतिरिक्त जमीन भी खरीदी गई थी और वहां भवन निर्माण का काम चल रहा था। पहले मई महीने में एसडीएम की जांच में मदरसे से संबंधित अभिलेख नहीं मिले थे। इसके बाद तीन मई को डीएम के निर्देश पर मदरसे को सील किया गया था।
यह भी पढें: 10 अगस्त तक गोंडा में रहेगा route diversion
Conversion case में नाम आने के बाद शनिवार को फिर से मदरसे में बड़ी कार्रवाई हुई। टीम में एसडीएम ओम प्रकाश, सीओ भिनगा सतीश शर्मा, नायब तहसीलदार अमरेश कुमार, एसओजी प्रभारी नितिन यादव व एसओ अखिलेश पांडेय शामिल रहे। टीम ने मदरसे में रखे तमाम अभिलेख कब्जे में लिए और उन्हें जांच के लिए ले गई।
Conversion case में सिराजुद्दीन हाशमी का नाम इसलिए भी सामने आया क्योंकि उसकी ससुराल बलरामपुर के उतरौला में है, जहां उसका जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से संपर्क हुआ। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद सिराजुद्दीन का उतरौला आना-जाना बढ़ गया, जिससे मामले की साजिश और मजबूत होती दिखी। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सिराजुद्दीन के तीन बैंक खातों का पता चला है, जिनमें एक स्थानीय और दो गुजरात के हैं। इन खातों के जरिए मदरसा निर्माण के लिए पैसा आया था या कहीं और भेजा गया, इसकी जांच बैंक और ट्रेजरी के अफसरों की मदद से की जा रही है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मदरसे से जब्त अभिलेख उर्दू में हैं। पहले उनका अनुवाद कराया जाएगा, फिर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। conversion case में इस मदरसे से जुड़ी छात्राओं का मूल स्थान, वर्तमान ठिकाना और उनकी भर्ती प्रक्रिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने यह भी जांच शुरू की है कि मदरसे में पैसा कहां से आया, किस उद्देश्य से इतने बड़े पैमाने पर छात्राओं को लाया गया और कहीं इसका इस्तेमाल किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि में तो नहीं हो रहा था।
यह भी पढें: महिलाओं की घर वापसी पर अपर्णा का बड़ा बयान
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
