Thursday, March 5, 2026
Homeअन्यCISCE ने स्थगित कीं परीक्षाएं, 10वीं के छात्रों को दिए दो ऑप्शन

CISCE ने स्थगित कीं परीक्षाएं, 10वीं के छात्रों को दिए दो ऑप्शन

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के मद्देनजर काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने भी आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं स्थगित कर दीं हैं। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि जून के पहले सप्ताह में नई तिथियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पूर्व में निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आईसीएसई और आईएससी कक्षाओं के थ्योरी एग्जाम 4 मई 2021 से शुरू होने थे। 

10वीं के छात्रों के पास हैं दो ऑप्शन
सीआईएससीई ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि 12वीं की परीक्षाओं की नई तिथियों पर बाद में फैसला होगा। जबकि 10वीं कक्षा के छात्रों के पास परीक्षा में न बैठने का भी ऑप्शन है। जो छात्र परीक्षा न देने का ऑप्शन चुनेंगे, उनके मूल्यांकन के लिए बोर्ड एक पारदर्शी क्राइटेरिया तय करेगा। लेकिन 10वीं के जो छात्र परीक्षा देने का ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें 12वीं की परीक्षा के साथ एग्जाम देने का मौका मिलेगा।  

सीआईएससीई से पहले सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर चुका है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी करेगा। जबकि 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला 1 जून को लिया जाएगा। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular